भारत बंद का दिल्ली - एनसीआर में क्या असर, जानें क्या बंद और क्या रहेगा खुला

Bharat Bandh in Delhi NCR : भारत बंद का आज दिल्ली और एनसीआर में जोरदार असर देखा जा सकता है। यातायात तो प्रभावित होगा कि अन्य सामान्य सेवाएं भी बाधित होने की आशंका है। दिल्ली - एसीआर में भारत बंद से जुड़ी बड़ी घटनाओं के लिए जुड़े रहें

नई दिल्ली
आज किसानों की तरफ से भारत बन्द आह्वान किया गया है। किसान संगठनों ने कहा है कि सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। किसान नेताओं ने इस दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें होने का दावा किया है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद का सबसे ज्यादा असर देखने की उम्मीद की जा रही है।








दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि टिकरी, झरोदा की सीमाओं, धंसा से यातायात बंद है। बादुसराई बॉर्डर कारों और दोपहिया वाहनों जैसे सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खुला है। झटिकरा बॉर्डर सिर्फ दोपहिया वाहन की जा सकते हैं।








दिल्ली में सड़क परिवहन सुविधाएं प्रभावित रहेंगी। ओला-ऊबर जैसे कैब ऐग्रिगेटरों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। यानी, दिल्ली में ओला, ऊबर की सेवाएं नहीं मिलेंगी।








दिल्ली की आजादपुर मंडी भी आज बंद रहेगी। मंडी अध्यक्ष आदिल अहमद ख़ान ने कहा, 'आजादपुर मंडी समेत दिल्ली की दूसरी मंडियों के व्यापारियों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए मंडी में व्यापार न करने का निर्णय लिया है। मंडी के सभी संगठनों ने निर्णय लिया है कि किसानों के समर्थन के लिए मंडी में अपना व्यापार बंद रखेंगे।'

Post a Comment

Previous Post Next Post