पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने किया जरही भारत माता चौक में ध्वजारोहणI


स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सूरजपुर/जरही:-  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा  ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के जरही में भारतमाता चौक में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्र वासियो  का उत्साह कर सभी  को समन्वय टीम भावना से काम करने एवं हमेसा तिरंगे का सम्मान करने  कहां है। उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार है और इसी भावना के साथ हमें कार्य करना हैं। हम सभी आजादी के 75 वा वर्षगांठ मना रहे हैं एवं बड़े शान से हर्ष एवं खुशी से हर घर में तिरंगा फहरा रहे हैं।
  उन्होंने कहा कि  हमारे सामने कठिनाईया कई तरह से अवरोध उत्पन करेंगी। जिससे हमे विचलित नही होना हैं, और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निरंतर निर्वहन करना है।
   इस दौरान अरुण सिंह,  अशोक गुप्ता , आई डी तिवारी,राकेश शुक्ला, शशि सिंह, राकेश सिंह ,छोटू श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, सूरज सिंह, अक्षय सराठे, ओपी सिंह, अभिषेक सिंह, महेंद्र यादव, प्रियदर्शी शर्मा ,प्रकाश गुप्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post